Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

लघु सचिवालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित

Haryana

September 13, 2023

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के हर पल को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी को मिलकर सांझे प्रयास करने होंगे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर 7 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य पंडाल सजाया जाएगा।
एडीसी अखिल पिलानी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने संक्षिप्त में महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ होगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे, यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। हालांकि महोत्सव में शिल्प और सरस मेला 7 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 48 कोस निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने भी अपने सुझाव देते हुए कहा कि शिल्प मेले में देश के प्रत्येक राज्य से अच्छे शिल्पकार को आमंत्रित किया जाए और प्रदेश के प्रत्येक राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करवाया जाए।
एडीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में पहली बार मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे। इस महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है और प्रत्येक कमेटी की जिम्मेवारी एक आला अधिकारी को सौंपी गई है। इस वर्ष असम राज्य महोत्सव में पार्टनर राज्य के रुप में अपनी भूमिका अदा करेगा। इस वर्ष भी हरियाणा पैवेलियन, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, 18 हजार बच्चों का वैश्विक गीता पाठ, गीता रन, शैक्षणिक गतिविधियों, महाआरती, दीपदान, गीता शोभा यात्रा, पुस्तक मेला, संत सम्मेलन, हरियाणा पैवेलियन, भजन संध्या, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, संत सम्मेलन, फूड फेस्टिवल, जीओआई टैग प्रदर्शनी, राष्टï्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वार प्रदर्शनी, ऑनलाईन गीता क्विज के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है और प्रत्येक कमेटी में एक अधिकारी को अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटियां आगामी 30 सितंबर तक स्कोप ऑफ वर्क के साथ-साथ टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास करेंगी।  

Top