Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत लघु सचिवालय के नजदीक स्थित डीपीआरसी भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Haryana

August 07, 2023

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लघुसचिवालय के नजदीक स्थित डीपीआरसी भवन में हरियाणा उदय कार्यक्रम एवं समग्र शिक्षा कर्मचारियों की रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त एवं चेयरमैन समग्र शिक्षा डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।  अतिरिक्त उपायुक्त एवं चेयरमैन समग्र शिक्षा डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने समग्र शिक्षा कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा कर्मचारी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं सही से निभाएं।

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

उन्होंने कर्मचारियों से रूबरू होते हुए उनसे समग्र शिक्षा में क्या अच्छा किया जा सकता है, इस पर सुझाव मांगे। उन्होंने कर्मचारियों को अपने जीवन के अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों को आप संस्कार सिखाएं, व्यक्तिगत स्वच्छता, नैतिक मूल्यों बारे अधिक से अधिक जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आत्मिक सुख धन या भौतिक वस्तुओं से ही नहीं मिलता, बल्कि जो मानसिक रूप से स्वस्थ हो, असल में सुखी वही है। उन्होंने कर्मचारियों से समग्र शिक्षा की नीतियों, योजनाओं को विद्यालय स्तर पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। 

Top