Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़ में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

Haryana

March 23, 2023

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़ में दो दिवसीय तीसरे वार्षिक खेलकूद समारोह का प्रारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि सुमन शर्मा, विशिष्ट अतिथि परमजीत कौर व कॉलेज प्राचार्य हरजिंदर सिंह ने सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ खेल का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सुमन शर्मा ने सभी को योग के माध्यम से एक अच्छे सवास्थ्य की कामना करते हुए हर एक व्यक्ति को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि परमजीत कौर ने छात्रो को खेलों से जुडी अहम जानकारियां दी व खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरजिंदर सिंह ने जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए खेल भावना से खेलने व कभी ना हार मानने वाले जज्बे को जीवन मे अपनाने को कहा। आयोजित हुए गर्ल्ज में डिसकस थ्रो में सिमरन ने प्रथम, मानवी ने दुसरा स्थान, शालू ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में में सिमरन ने प्रथम, शालू ने दुसरा स्थान, मानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लम्बी कूद में सिमरन ने प्रथम, मानवी ने दुसरा स्थान, शालू ने तीसरा स्थान हासिल किया। बॉज में लम्बी कूद में अजय ने प्रथम, मोहित ने दुसरा, सोनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिसकस थ्रो में संजय  ने प्रथम, पंकज ने दुसरा, हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। आज के हर खेल में लड़कियों की भागीदारी लड़कों से कई ज्यादा रही है।

Top