अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भोडिया खेड़ा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह किया गया, जिसमें खेल विभाग हिसार मंडल के उपनिदेशक सतबीर सिंह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं और आज खेलों के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। कामयाब खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के अलावा नौकरी के क्षेत्र में सक्रिय होकर अपने विभाग का नाम भी रोशन करता है।
उन्होंने कहा कि सुखद जीवन जीने के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना बहुत जरूरी है जिस प्रकार शरीर को अच्छा और स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम की आवश्यकता होती है उसी प्रकार खेलकूद का भी स्वस्थ जीवन हेतु अत्यधिक महत्व है। खेल बच्चों और युवाओं के मानसिक तथा शारीरिक विकास दोनों ही के लिये अति आवश्यक है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सतविंद्र कौर गिल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला फतेहाबाद की खेल उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि तीन महिला खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त 25 महिला खिलाडियों ने साईक्लिंग, वालीबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स व हॉकी आदि खेलों में नेशनल स्तर पर पदक हासिल किए हैं।
