Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित कार्यक्रमों के तहत हुड्डा स्तिथ राफ्ट मोटर्स पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिवस मनाते हुए लोगो को सम्बोधित किया

Haryana

January 23, 2023

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्वंत्रता सेनानियो में शीर्ष पर थे। उन्होंने देश को आजाद करवाने हेतु उन्होने अनेकों कष्ट उठाए थे। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख श्री गजेंद्र सलूजा ने आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित कार्यक्रमों के तहत हुड्डा स्तिथ राफ्ट मोटर्स पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिवस मनाते हुए लोगो को सम्बोधित करते हुए कहे। गजेंद्र सलूजा ने कहा की देश की पहली स्वतंत्र सरकार नेता जी ने बनाई थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर अपनी सांगठनिक दक्षता का परिचय दिया।
मोदी जी ने देशवासियोंको नेता जी के स्वतंत्रता संग्राम योगदान से अवगत करा कर नेता जी को सम्मान दिया। इस अवसर पर नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित करके नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से डा राजबीर आर्य, ईश कुमार राणा, सुनीता गोयल, दलबीर आर्य संजय जैन , वीरभान सैनी तथा सतीश सैनी मोजूद रहे।

Top