Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला शसक्तिरण के लिए जिला परिषद प्रधान अनीता मलिक ने दिलवाई शपथ

Haryana

January 23, 2023

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपायुक्त नरेश नरवाल की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला परिषद प्रधान के मार्गदर्शन में महिला शसक्तिरण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद प्रधान अनीता मलिक व उप प्रधान सुनीता जांगड़ा ने महिलाओं को महिला शसक्तिरण करने के लिए पार्षदों को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि  पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुछ समय तक इंतजार भी करना पड़ा, लेकिन जिला के लिए बहुत ही अच्छी बात है कि जिला परिषद प्रधान और उप प्रधान दोनों ही महिला चुनी गई हैं, इससे महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। यह प्रदेशभर में महिलाओं के लिए एक अच्छा संदेश है कि आज महिलाएं कुछ भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को भी कार्य करने के लिए अधिकार दिए गए हैं, उनके बारे में जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी जिला पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की एक सूची तैयार करें और उनको प्राथमिकता के आधार पर करें। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में अपने पद की गरिमा को बनाये रखने के लिए विकास कार्यों और महिला शसक्तिरण व जनहित के कल्याण कारी कामों का बेहतर क्रियान्वयन समयबद्ध पूरा करवाना सुनिश्चित करवाएं।  

1c0e9d54-70fc-4013-9b2c-1ab1c8654465_sapath2.JPG (759×300)

Top