Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

January 01, 2023

बच्चों और युवाओं ने धरे विवेकानंद के रूप, झांकियां भी निकली, 70 जगहों पर स्वागत। विवेकानंद संदेश यात्रा का शहर में 3 घंटे में 11 किमी भ्रमण।

विवेकानंद केंद्र की ओर से निकाली जा रही विवेकानंद संदेश यात्रा ने रविवार को अजमेर में 3 घंटे में 11 किमी भ्रमण किया। यात्रा में 600 से ज्यादा दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए। युवाओं और बच्चों ने यात्रा में स्वामी विवेकानंद के रूप भी घर रखे थे। झांकियां भी शामिल हुईं। यात्रा का शहर में 70 जगहों पर स्वागत किया गया।

यात्रा संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 2:30 बजे परबतपुरा में यात्रा का स्वागत किया गया। यहीं से दो पहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला भी इसके साथ प्रारंभ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर सर्किल स्थित नसियां जी पहुंची। यहां से यात्रा में शामिल लोग विजय लक्ष्मी पार्क के लिए पैदल रवाना हुए। यात्रा में विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, भारत माता सहित अन्य झांकियां भी शामिल हुई। विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया, यहां पर स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में निम्बार्क पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने आशीर्वचन दिए। विवेकानंद केंद्र के बारे में भगवान सिंह ने जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत नरेंद्र सिंह रावत और भारत भार्गव ने किया। यात्रा में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, डिप्टी मेयर नीरज जैन, पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा और तिरंगा ध्वज लिए हुए चल रहे थे।

Top