Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

December 30, 2022

विवेकानन्द संदेश यात्रा पहुंची भीलवाड़ा, जहां भव्य स्वागत। हुआ वीरता और सामाजिक समरसता का का दर्शन

आजादी के अमृत महोत्सव एवं विवेकानंद केंद्र की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। जहाजपुर, पंडेर एवं शाहपुरा में स्वागत के बाद यात्रा दोपहर 1:30 बजे भीलवाड़ा पहुंची। सरस डेयरी पर संदेश यात्रा की आयोजन समिति ने यात्रियों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वहीं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी। यहां से संदेश यात्रा 3 बजे चित्रकूट धाम पहुंची। जहां संतों द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। यात्रा में स्वामी विवेकानंद के रथ के साथ एक घोड़े पर स्वामी जी, घोड़ागाड़ी पर स्वामी विवेकानंद, भारत माता, एकनाथ की प्रतिमा विराजमान थी आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थी घोष के साथ, मातृशक्ति कलश लेकर स्वामी विवेकानंद के वेश में युवा, वीरांगनाओं झांसी की रानी, राजपूत के वेश में बालिकाएं, एलईडी वाहन एवं विवेकानंद केंद्र की झांकियों सहित करीब 700 लोग संदेश यात्रा में शामिल हुए। विवेकानंद संदेश यात्रा का जगह-जगह विवेकानंद केंद्र के कार्यकर्ताओं, भारत विकास परिषद, आनंद धाम हवेली, माहेश्वरी कपल क्लब, पूजा सेराकोन सहित कई संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा सुभाष मार्केट, सूचना केंद्र व बालाजी मार्केट होते हुए स्टेशन चौराहा पहुंची। यहां जनसभा का आयोजन किया गया। स्टेशन चौराहे पर भारत के समाज की दशा दर्शाता नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीण दाभोलकर जी का उदबोधन एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन कार्यक्रम में टीसी छाबड़ा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। संदेश यात्रा में स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में युवाओं के साथ ही सैकड़ों मातृशक्ति केसरिया साफा बांध शामिल हुई। यात्रा में करीब साढ़े ग्यारह फीट के रथ पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में विवेकानंद के स्वरूप अनुसार बड़ी संख्या में परिवेश व साफा धारण किए हुए युवाओं ने भाग लिया। वहीं मातृ शक्ति ने भी साफा व चूंदड़ी की साड़ी पहनकर शोभायात्रा शामिल रही। साथ ही एलईडी पर स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित लघु फिल्म प्रसारित हुई। विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को शाम 7 बजे हरिशेवा धाम में विवेकानंद संदेश यात्रा के भीलवाड़ा कार्यक्रम हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपन्न हुआ। शनिवार को सुबह 7:30 बजे साइकिल रैली शांति जैन अतिथि गृह से प्रारंभ होगी जो कुमुद विहार प्रथम में पूर्ण होगी। इसके बाद यात्रा गुलाबपुरा के लिए रवाना होगी।

Top