Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

December 29, 2022

विवेकानंद संदेश यात्रा में भारत माता की झांकी के साथ तिरंगा रैली मुख्य बाजार में निकली, लोगों ने बरसाए फूल

विवेकानंद संदेश यात्रा के तहत शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें तिरंगा वाहन रैली व विवेकानंद की वेशभूषा में सजे महिला पुरुष, युवाओं व स्कूली बालकों, स्काउट व गाइड समेत कई लोग शामिल हुए। यात्रा आयोजन समिति टोंक के समन्वयक हितेश कुमार ने बताया कि विवेकानंद संदेश यात्रा का रथ गुरुवार दोपहर कामधेनु सर्किल पहुंचा, जहां से तिरंगा लिए दोपहिया वाहन रैली के साथ रथ गांधी पार्क रामलीला मैदान पहुंचा। रामलीला मैदान पर योग समिति टोंक के बच्चों की ओर से योग प्रदर्शन किया गया। सन्देश यात्रा को अतिथियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विवेकानंद संदेश रथ यात्रा में नवयुक्क स्वामी विवेकानंद की विशेष पोशाक में तथा युवतियां स्वामी विवेकानंद के विशेष साफे को धारण किए हुए चल रही थी। दोपहिया वाहन पर युवा तिरंगा ध्वज लेकर चल रहे थे।

भारत माता की झांकी, स्वामी विवेकानंद का सुसज्जित रथ, विवेकानंद के जीवनवृत्त को दर्शाता एलईडी रथ विवेकानंद सन्देश यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी बैंड के जयघोष के साथ चलते हुए लोगों को आकर्षित कर रहे थे। शोभायात्रा घंटाघर से मुख्य बाजार होते हुए विवेकानंद सर्किल पहुंची। शोभायात्रा में सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर समेत कई लोग साथ चल रहे थे।

गांधी पार्क से रवाना हुई शोभायात्रा के विवेकानंद सर्किल पहुंचने में चार किमी के ही दो घंटे लगे। मुख्य बाजार में कई संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने रथ व शामिल लोगों ने फूल बरसाए श्री व्यापार महासंघ, दिगंबर जैन समिति समेत कई लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से सुभाष बाजार पर स्वागत किया गया।

Top