Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

December 22, 2022

विवेकानन्द संदेश यात्रा सरदारशहर पहुंची, जगह-जगह स्वागत।

आजादी के अमृत महोत्सव व विवेकानंद शिला स्मारक की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से 50 दिनों तक राजस्थान के जिलों से गुजरने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा का गुरुवार को शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एलईडी पर स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित लघु फिल्म प्रसारित हुई। सबसे पहले यात्रा गांधी विद्या मंदिर में स्थित राम मंच पहुंची। जहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात कमलादेवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। यात्रा गांधी चौक पहुंची। जहां पर शहर के लोगों ने स्वागत किया। यात्रा समिति संयोजक सुबोध सेठिया ने बताया कि आमजन में संदेश यात्रा को लेकर उत्साह है। राममंच व मित्तल महिला कॉलेज में विवेकानंद के आदर्शों का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर की गई। सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ, सुभाष सोनगरा, जितेन्द्रसिंह शेखावत, छगनलाल सेवदा, राकेश इन्दोरयिा, शिव सोनी ने विवेकानंद का संदेश व जीवन पर जानकारी दी। इस दौरान शोभाकान्त स्वामी, मदन ओझा, एडवोकेट महावीरप्रसाद पारीक, शिवदयाल पारीक, अनिल गोयल, पुनमचन्द मिस्त्री, पवन सैनी, प्रमोद शर्मा, गिरधारीदान चारण, ईश्वर स्वामी, नरेन्द्र सेवदा, संदीन शर्मा, दुनीचन्द जोशी, गौरव सेठिया उपस्थित थे।

Top