Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

December 20, 2022

संदेश यात्रा सूरतगढ़ पहुंची

शहर में गूंजे स्वामी विवेकानंद का जयघोष, संदेश यात्रा रथ का जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत लघु नाटिका से दिया विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खात्मे का संदेश।

विवेकानंद संदेश यात्रा रथ के मंगलवार को सूरतगढ़ पहुंचने पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं, भारत विकास परिषद ने विवेकानंद संदेश यात्रा की अगवानी की। स्वामी विवेकानंद आयोजन समिति संयोजक घनश्याम शर्मा व रमेश आसवानी ने बताया कि विवेकानंद रथयात्रा अग्रसेन भवन से चलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुरानी धानमंडी में पहुंची। रथयात्रा का शहर में जगह-जगह पर विभिन्न समाज लोगों, दुकानदारों व राजनीतिक लोगों ने पुष्पवर्षा व स्वामी के जयघोष के साथ स्वागत किया। यात्रा में करीब 100 युवा स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में व मातृ शक्ति भगवा साफा पहन कर विवेकानंद संदेश यात्रा में साथ चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे महिला शक्ति के रूप में बाइक पर पूनम शर्मा व निशा दुआ तिरंगा झंडा लेकर स्वामी विवेकानंद की 15 फुट ऊंची प्रतिमा के साथ चल रही थी। निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित : पुरानी धानमंडी में आयोजित गोष्ठी में संदेश यात्रा के साथ आई टीम ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका में स्वामी के आदर्शों पर चलकर आतंकवाद, भ्रष्टाचार, आलस्य व ईमानदारी और आध्यात्मिकता से संगठित होकर खत्म किया जा सकता है। राजस्थान संदेश यात्रा के संयोजक अशोक खंडेलवाल व शिक्षाविद प्रवीण भाटिया ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान शहर के 15 विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। विद्यार्थियों को सम्मानित किया। परिषद अध्यक्ष अंकुर लड़ोईया ने प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। परिषद प्रांतीय अध्यक्ष मोटाराम चाचाण, डॉ. केएल बंसल, घनश्याम शर्मा, आसवानी, सुरजाराम कारगवाल, अशोक मखीजा, शिवशंकर सोमानी, सचिन जेटली, मुकेश सोनी, पवन खुराना, सौरव आहूजा, देवेंद्र शर्मा, सुनील सिंघल, सुरेश कोठारी, काजल छाबड़ा, रजनी मोदी, रमेशचंद्र माथुर व सुनील छाबड़ा सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

Top