Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

December 02, 2022

अमृत महोत्सव, विवेकानंद कन्याकुमारी स्मारक को 50 साल पूरे होने पर निकाली संदेश यात्रा प्रतापगढ़ शहर में निकाली गई स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा में शामिल संभागी भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अमृत महोत्सव पर एवं विवेकानंद कन्याकुमारी स्मारक को 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्वामीविवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई विवेकानंद संदेश रथ यात्रा के आयोजन के  क्रम में प्रतापगढ़ में शुक्रवार को यात्रा ने प्रवेश किया। शहर में बाण माता मंदिर किला परिसर से यात्रा निकाली गई।

स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा समिति प्रतापगढ़ के मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई  ने बताया कि संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों ने पहले से ही प्रचार और संपर्क अभियान शुरू कर दिया था। शहर के मुख्य बाजारों में स्थित दुकानों पर वितरित किया और उन्हें स्कूल के बच्चों ने भी लिया हिस्सा... यात्रा में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रहे।

इनमें सर्वोदय स्कूल, मयूर स्कूल, पीजी कॉलेज प्रतापगढ़, लक्ष्य इंटरनेशनल, आदर्श विद्यालय, डिवाइन पब्लिक स्कूल, भट्टारक यश कीर्ति विद्यालय, विद्या निकेतन, आदर्श विद्यालय, सेंट्रल हाइट्स स्कूल एवं वनवासी कल्याण परिषद मुख्य रूप से शामिल रहे। समिति के जिला संयोजक डीडीसिंह राणावत एवं मुकेश जैन ने बताया कि यात्रा को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान सहसंयोजक प्रतीक शर्मा, मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई, शिक्षाविद गिरजाशंकर शर्मा, किशोर कुमार छाबड़ा, भाजपा के जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, दुर्गा सिंह मोखमपुरा एवं भगवान सिंह गरदौड़ी मौजूद रहे। यात्रा में शामिल होने और यात्रा का स्वागत करने का आग्रह किया था।

शुक्रवार को दोपहर 3 बजे श्री बाण माता मंदिर प्रांगण किला परिसर से प्रारंभ होकर यह यात्रा कस्बा चौकी, माणक चौक, धानमंडी होकर सरजपोल पहुंची। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वामी जी के संदेश दिए गए। जहां नगर परिषद के बाहर विवेक सभा का आयोजन हुआ। एलईडी के माध्यम से शहर के युवाओं एवं नगरवासियों को विवेकानंद की जीवनी और उनके जीवनकाल के प्रेरणादायक प्रमुख प्रसंगों के बारे में बताया गया।

Top