Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Rajasthan

December 07, 2022

जयपुर। आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में तिलक पीजी कालेज और कस्तूरी देवी शैक्षणिक विकास व सामाजिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान, बस्सी निवासी मूलचंद चंदेल के विशेष संदर्भ में " विषय पर संगोष्ठी कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा विशेष संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नारायण मीणा ने कहा है कि मूलचंद चंदेल ने आजादी के संघर्ष में गांधीजी के साथ रहकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उनका परिवार आज भी राष्ट्रीय विचार से जुडा हुआ है। कस्तूरी देवी शैक्षणिक विकास एवं सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर चन्देल ने कहा कि मूलचंदजी ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश के आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोजी-रोटी की तलाश में बस्सी से अहमदाबाद गए और वहां पर कपडा मिल में मजदूरी करके उन्होंने आजादी के संघर्ष के लोगों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Top