Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ओसवाल स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Rajasthan

December 07, 2022

अलवर। आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ओसवाल स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूल में अध्यक्ष अशोक पालावत, डायरेक्टर विनोद शर्मा एवं प्रिंसिपल मोना दुबे के सानिध्य में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में ओसवाल स्कूल के तीन वर्गों में 1 से 5 वी कक्षा, 6 से 8 वी कक्षा, 9 से 12 वी कक्षा के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तीनो वर्गों में मिलकर तकरीबन 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ओसवाल स्कूल की प्रिंसिपल मोना दुबे ने चारो लायंस क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही विश्व शांति के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चो को प्रदान की लायंस क्लब अलवर मत्स्य के अध्यक्ष लायन सी पी गुप्ता एवं लायन सत्यनारायण गुप्ता ने स्कूल के अध्यक्ष एवं प्रिसिपल तथा सहयोगी अध्यापिकाओ को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद प्रदान किया।

Top