Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

कृषि विभाग ने विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को दी भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने की जानकारी

Haryana

December 05, 2022

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा डीपीआरसी भवन में विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त जगदीश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने कहा कि किसानों को भूमि की उपजाऊ शक्ति बढाने के लिए मृदा नमूने एकत्रित कृषि विभाग द्वारा लिए जा रहे है। किसान इस कार्य में  में विभाग द्वारा लगाए गए किसान सहायकों का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ‘हर खेत स्वस्थ खेत‘ अभियान के तहत जिले के प्रत्येक एकड़ से मृदा नमूने एकत्रित की मूहीम चलाई हुई है, जिसमें वर्ष 2022-23 के खरीफ व रबी सीजन तक कुल 183733 मृदा नमूने खण्ड फतेहाबाद, भूना, नागपुर, भट्टू कलां व जाखल से किसान सहायकों के माध्यम से लिए गए है। लिए गए नमूनों में से 132280 मृदा नमूने जिले की सभी लैब में जमा हो चुके है। इनमें से 32000 नमूनों की जांच की जा चुकी है व इनके सॉयल हैल्थ कार्ड जारी का कार्य प्रगति पर है। मृदा नमूने एकत्रित करने वाले किसान सहायकों को भी विभाग द्वारा 38 लाख 17 हजार 20 रुपये की राशि की अदायगी की जा चुकी है।  

इस मौके पर उपायुक्त ने किसान रविन्द्र कुमार, प्रेम कुमार, राजबीर सिंह, सतपाल सिंह, अशोक कुमार, राहुल,  रामपाल, नरेश, विनोद, साहिल को नये रंगीन सॉयल हैल्थ कार्ड (पौकेट साईज)वितरित किए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डा. राजेश सिहाग ने बताया कि किसान सहायकों को ऑनलाईन माध्यम से मृदा नमूना सम्पूर्ण रिकॉर्ड सहित एकत्रित करके सॉयल हैल्थ कार्ड वितरण करने पर 40 रुपये प्रति मृदा नमूना की राशि दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान कृषि अधिकारियों ने विभाग की सभी गतिविधियों/ स्कीमों एवं मृदा नमूने परीक्षण का लाभ व सभी तत्वों की कमी एवं आपूर्ति बारे सम्पूर्ण जानकारी दी। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India
Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Top