Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Vivekananda Sandesh Yatra

Vivekananda Sandesh Yatra

November 30, 2022

उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको-  स्वामी विवेकानंद का संदेश

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी संपूर्ण राजस्थान में आयोजित की जा रही विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन बूंदी में  किया गया।

शोभा यात्रा का आरंभ महारानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ जो इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के एन सिंह चौराहा कोटा रोड होते हुए भूरा गणेश जी पर संपन्न हुई।

कौन चले भाई कौन चले स्वामी जी के वीर चले के नारों के बीच भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए महाविद्यालय के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इसके साथ ही मातृशक्ति भी सिर पर केसरिया साफा बांधकर चल रही थी।

शोभा यात्रा की समाप्ति के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेश पर आधारित लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया इस संदेश में सोए हुए समाज को जगाने के लिए स्वामीविवेकानंद के उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको के संदेश को जीवंत रूप में युवाओं ने ग्रहण किया।

शोभा यात्रा का विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संगठनों ने भव्य स्वागत किया इस शोभायात्रा में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के प्रांत प्रमुख भगवान सिंह तथा स्थानीय आयोजनसमिति के संयोजक अजय जी यादव मुरली जी माथुर राजीव जी पावा प्रदीप जी माथुर कौशल त्रिवेदी आयुष गर्ग लोकेश जैन आलोक नाटेकर नितिन गोयल मनीष शर्मा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शोभा यात्रा के समापन के अवसर पर नगर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही जिनमें विधायक अशोक जी डोगरा पूर्ववित्त राज्य मंत्री हरिमोहन जी शर्मा नगर परिषद सभापति मधु नुवालअर्बन को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्येश शर्मा पार्षद टीकम जैन प्रमुख थे।

विवेकानंद संदेश यात्रा के संयोजक डॉ स्वतंत्र शर्मा ने बताया कि यह यात्रा आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ बांसवाड़ा डूंगरपुर होते हुए उदयपुर संभाग में प्रवेश करेगी और यात्रा का समापन आगामी 7 जनवरी को जोधपुर में होगा।

इससे पूर्व प्रातकाल सेंट पॉल स्कूल बूंदी एवं इमैनुअल पब्लिक स्कूल बूंदी तथा देव कोचिंग क्लास के विद्यार्थियों के बीच स्वामी विवेकानंद के संदेश को पहुंचाया गया एवं उपस्थित जन समुदायद्वारा संदेश रथ पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की चरण वंदना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Top