Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

भीमाबाई होल्कर

Indore, Madhya Pradesh

February 07, 2023 to February 07, 2024

भीमाबाई होल्कर का जन्म 20 सितंबर, 1795 को हुआ था। इनके पिता यशवंतराव होल्कर एवं माता माजी केशरी बाई थीं। भीमाबाई होल्कर मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र की महान क्रांति ज्योति थी युवावस्था में भीमाबाई का विवाह एक पराक्रमी सुयोग्य वर के साथ कर दिया गया किन्तु दुर्भाग्य स्वरूप वह ज्यादा समय तक सुहागन नहीं रह सकीं उनके पति की मृत्यु हो जाने के बाद वह पुनः अपने पिता के घर लौट आई और भाई मल्हार राव होल्कर के साथ जीवन व्यतीत करने लगी। इस समय तक ब्रिटिश पूरे भारत में अपने पैर जमा चुके थे और देशी रियासतों को हड़पने की नित नई योजना बनाते रहते थे फूट डालो और शासन करो की नीति के अंतर्गत अंग्रेज होल्कर रियासत को हड़पना चाहते थे। भीमा बाई अंग्रेजों की हर गतिविधि को परख रही थी अतः उन्होंने अपने छोटे भाई मल्हार राव को सलाह दी ‘अंग्रेजों को हमारे कार्याे में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है और उन्हें रोकना चाहिए’।दोनो भाई-बहन ने अंग्रेजों से जमकर युद्ध किया भीमा बाई होल्कर स्त्री होते हुए अंग्रेजों से वीर योद्धा की तरह लड़ी अंत में उन्हें पता चला कि उनके भाई मल्हार राव ने अंग्रेजों से संधि कर ली, जिसका उन्होंने विरोध किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष का मार्ग ही उचित समझा।

Top