Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

शिवपाल सिंह

Raipur, Chhattisgarh

January 30, 2023 to January 30, 2024

शिवपाल सिंह का जन्म 15 फरवरी, 1915 में तारपोंगी में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री भुनेश्वर सिंह था। उन्होंने मिडिल स्कूल तक की शिक्षा अपने गांव में ही पूरी की थी। ग्रामीण स्कूलों में शिक्षक खादी वस्त्र पहनते थे। शिक्षकों द्वारा पढ़ाने के साथ-साथ देश के प्रति बलिदान होने वाले क्रांतिकारियों की गाथा सुनाते हुए महात्मा गांधी के आंदोलन की जानकारी देकर उन्हें राष्ट्रप्रेम के प्रति जागृत करते थे। विशेष दिवसों में प्रभात फेरी और जुलूस निकाले जाते थे जिसमें शिवपाल भी सक्रिय रूप से भाग लेते थे। सन् 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह के द्वितीय चरण में गांव-गांव में भ्रमण कर युद्व विरोधी भाषण देने के कारण गिरफ्तार कर लिए गए थे। जेल से मुक्त होने के थोड़े समय पश्चात् भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय होकर अंग्रेजों के विरोध में सभा का आयोजन किया तथा आंदोलनकारी पर्चो का प्रचार किया। अंततः गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। वे 31 अक्टूबर, 1942 से 7 जुलाई, 1943 तक कुल 7 माह 18 दिवस जेल में रहे।

Top