Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

सरहूराम वर्मा

Raipur, Chhattisgarh

January 30, 2023 to January 30, 2024

सरहूराम वर्मा का जन्म रायपुर जिले के पलारी के समीप स्थित वटगन ग्राम में 8 मई, 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री कंवल सिंह एवं माता का नाम श्रीमती कलाबाई था। यह गांव राजनीतिक रूप से जागृत ग्राम था यहां पर सन् 1930 के पश्चात् निरंतर आंदोलन हो रहे थे। सरहूराम जी स्कूल में पढ़ते हुए भी ग्राम में निकलने वाली प्रभात फेरी एवं जुलूस में भाग लेने लगे थे। अपने साथी बृजलाल वर्मा के साथ भारत छोड़ो आंदोलन के पूर्व से ही गुप्त क्रांतिकारी बैठकों में भाग लेने लगे थे। पुलिस को सभा स्थल का पता चलने पर स्थान बदल दिए जाते थे। सरहूराम वर्मा को क्रांतिकारी पर्चो का दूर-दूर प्रसार करने की जिम्मेदारीं दी गई थी। ऐसा करते हुए वे गिरफ्तार कर लिए गए तथा उन्हें कुल 6 माह 15 दिवस की सजा हुई थी। उनका देहावसान सन् 2003 को हो गया।

Top