Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

मनकर जी

Dhamtari, Chhattisgarh

January 30, 2023 to January 30, 2024

मनकर जी (मनहर जी) का जन्म धमतरी के मोंगरागहन ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री महराजी एवं माता का नाम श्रीमती फुलकुंवर था। मनकर जी धमतरी के राजनीतिक जागरण से प्रभावित थे और वे गांधी जी के प्रथम आगमन के समय दिसंबर सन् 1920 में धमतरी आए थे। इसके पश्चात् वे जुलूस एवं प्रभात फेरियों में सक्रिय हो गए थे। सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ होते ही धमतरी में जंगल सत्याग्रह प्रारंभ हो गया था। मनकर जी भी धमतरी के अन्य कार्यकर्ताओं की तरह कार्यक्रमों में सम्मिलित होने लगे थे। आंदोलन को रोक पाने में पुलिस की अत्याचारपूर्ण कार्यवाही सफल नहीं हो रहे थे अतः 10 सितंबर, 1930 को धमतरी और उसके आसपास के ग्रामों में 6 माह के लिए धारा 144 लगा दिया गया था। इसके पश्चात् भी मनकर जी अपने साथी गिरधारी लाल तिवारी, बिशाली राम आदि के साथ मिलकर वन कानून को भंग कर जंगल से घास काट कर ले आए इसके कारण उन्हें साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 3 माह के कारावास की सजा एवं आर्थिक दंड दिया गया। उनका देहावसान सन् 1988 में हो गया।

Top