Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

धरमदास साहू

Dhamtari, Chhattisgarh

January 30, 2023 to January 30, 2024

धरमदास साहू का जन्म 1 नवंबर, 1916 को धमतरी के सिवनीकला ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री देवीसिंह साहू था। इस क्षेत्र में नारायणराव मेघावाले के नेतृत्व में आंदोलन होते रहते थे। इन आंदोलनों एवं जुलूस में भाग लेने के कारण उनका परिवार भी राष्ट्रीय चेतना से परिपूर्ण था। सन् 1936 में जवाहरलाल नेहरू रायपुर पधारे थे। धर्मदास साहू जी इस सभा में भाग लेने के लिए ग्राम के अन्य स्वयंसेवकों के साथ रायपुर गए थे। इसके पश्चात् वे स्वतंत्र रूप से आंदोलन में भाग लेने लगे थे। व्यक्तिगत सत्याग्रह के समय उन्होंने सत्याग्रहियों की सहायता भी की थी।

सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने लंबे समय तक भूमिगत रूप से कार्य करते हुए क्रांतिकारी पर्चों का प्रसार किया एवं गांव-गांव घूमकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भाषण देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिए गए। 18 नवंबर, 1942 से 28 अप्रैल, 1948 तक रायपुर केंद्रीय जेल में थे। उनका देहावसान 5 नवंबर, 1991 में हो गया।

Top