Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा फहरा कर अपने बच्चों में देशभक्ति का जज्बा भरें

Haryana

August 14, 2022 to August 15, 2022

    आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 14 अगस्त को रोहतक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय नारनौल द्वारा स्थानीय शिव पार्क, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्रीय ध्वज से संबंधी अनेक प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर सहयोग दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर मनमोहन गोयल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई कुर्बानी तथा सही गई यातनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने देश की आजादी के लिए अनेक बलिदान देने वाले वीरों व स्वतंत्रता संग्राम के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लें तथा अपने इतिहास को पहचाने। मेयर मनमोहन गोयल ने वरिष्ठ नागरिक नरसिंह को भी सम्मानित किया गया।

Top