Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

युवा कठिन परिश्रम व दृढ़ विश्वास से असंभव लक्ष्य भी कर सकते है हासिल :- बॉक्सर अमित पंघाल

Haryana

August 14, 2022 to August 15, 2022

    आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 14 अगस्त को रोहतक के स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर अमित पंघाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ा तथा खिलाड़ी कठिन परिश्रम और करोड़ों देशवासियों की दुआओं से राष्टï्र मंडल खेलों में सर्वश्रेष्टï प्रदर्शन करके प्रदेश व देश का नाम रोशन करने में सफल हुए। रोहतक पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर अमित पंघाल ने कहा कि बुजुर्गो, महिलाओं तथा युवाओं द्वारा किये गए मान-सम्मान से वे गदगद है। उन्होंने युवाओं का आह्वïान करते हुए कहा कि वे कठिन संघर्ष करें तथा दृढ़ निश्चिय से किसी भी असंभव दिखने वाले लक्ष्य को हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष में परिजनों का पूरा सहयोग रहा, जिसकी वजह से वे आज प्रदेश व देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफल हुए है। रोहतक में सम्मान समारोह क बाद स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का विजय जलूस उनके पैतृक गांव की ओर रवाना हुआ। खुली कार में सवार बॉक्सर अमित पंघाल का लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा डीजे पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। 

Top