Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा को लेकर जिला में उत्साह व उल्लास का माहौल

Haryana

August 13, 2022 to August 15, 2022

हर घर तिरंगा को लेकर जिला में उत्साह व उल्लास का माहौल 
    आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 अगस्त को रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिला के लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला वासियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हुए अपने भवनों पर तिरंगा लगाने का कार्य किया है जो कि बेहद सराहनीय है। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि हमारे देश का तिरंगा दुनिया का सबसे खूबसूरत व प्यारा झंडा है। तिरंगा हमें अपने राष्ट्र के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है और साथ में हम सब को आपस में जोडऩे का कार्य भी तिरंगा करता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद आमजन को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करना है। 

Top