Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा अभियान: अमरुद उत्कृष्टता केन्द्र के प्रशासनिक भवन पर बागवानी अधिकारियों ने लहराया 45 फुट ऊंचा तिरंगा झण्डा

Haryana

August 12, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को बागवानी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अमरुद उत्कृष्टता केन्द्र, भूना के प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग पर 45 फुट ऊंचा तिरंगा झण्डा लहराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों व उपस्थित किसानों को तिरंगे के सम्मान व महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. हीरालाल, डॉ. सचिन व डॉ. घनश्याम सिहाग द्वारा कर्मचारियों व किसानों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और हमें एकजुट होकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने www.harghartiranga.com नाम से वेबसाइट लांच की है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घरों पर झंडा लगाने और झंडे के साथ सेल्फी शेयर व अप्लोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Top