Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

चौधरी बंसीलाल महाविद्यालय में मनाया राहगिरी कार्यक्रम और निकाली तिरंगा यात्रा

Haryana

August 07, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला और हर घर तिरंगा अभियान के तहत सात अगस्त को सुबह लोहारू के चौधरी बंसीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में प्रशासन द्वारा राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी देशभक्ति गीतों पर झूमें वहीं दूसरी ओर नागरिकों को देश के निर्माण के लिए सिंगल यूज प्लस्टिक और पालीथिन का प्रयोग नही करने का आह्वान किया गया। एसडीएम जगदीश चंद्र ने राहगिरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों, दुकानो व व अन्य प्रतिस्थानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में उत्साह इस कदर था कि सुबह 6 बजे ही लोग एकत्रित हो गए थे। देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में लोग राहगिरी में शामिल हो गए। राहगिरी कार्यक्रम का नजारा देखते ही बन रहा था। हर वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

Top