Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त ने तिरंगा स्टॉल का किया शुभारम्भ

Haryana

August 05, 2022

जीन्द- हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने डिपो होल्डर्स द्वारा लगाई गई हर घर तिरंगा स्टॉल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डिप्टी सीईओ रेणुका नांदल, डीएफएसी निशांत राठी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि आम नागरिक डिपो पर जाकर तिरंगा झण्डा खरीद सकते हैं। तिरंगे झण्डे के रेट निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने लोगों को आहवान किया कि वे अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा अभियान नागरिकों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की लौ को ओर प्रज्वलित करने का काम करेगा। राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार जब अमरहेड़ी गांव में तिरंगा स्टाल का शुभारम्भ करने पहुंचे तो गांव की महिलाएं अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लहराती नजर आई। महिलाओं के इस हौंसले को देखकर उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने गांव की महिलाओं का आभार व्यक्त किया और इस अभियान को ओर तेज गति प्रदान करने के लिए कहा। इस अवसर पर राज नगर के डिपो होल्डर धर्मेन्द्र सिंह, अमरहेड़ी के डिपो होल्डर राज सिंह, डिपो होल्डर एसोसिएशन से बबलू जैन, मुकेश निडानी समेत कॉलोनी के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Top