Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

Rajasthan

June 23, 2022 to June 25, 2022

नगर पालिका गोविंदगढ़ ने बुधवार को चेयरमैन और अजय उर्मिला मेठी के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका चेयरमैन अजय उर्मिला मेठी ने बताया कि काफी दिनों से नगरपालिका गोविंदगढ़ के अधीन आने वाली नालियां अवरुद्ध पड़ी हुई थी। जिसकी वजह से बारिश का पानी सड़कों पर आ रहा था और पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही थी।

जिसके चलते क्षेत्र वासियों की ओर से काफी शिकायतें भी मिल रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका गोविंदगढ़ की ओर से जेसीबी की सहायता से आज सफाई अभियान चलाया गया। पूरे नगर पालिका क्षेत्र में अवरुद्ध हुए नालों की सफाई नगर पालिका चेयरमैन की ओर से करवाई गई। सफाई हो जाने से सड़कों पर जमा गंदगी और पानी की निकासी सही तरीके से हो पाएगी और नगर पालिका क्षेत्र में हो रही गंदगी से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी।

Top