Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में छठे मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार में दिग्गजों को किया गया सम्मानित

Haryana

May 14, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार (MREA 2022) का छठा संस्करण कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर की उपस्थिति में मानव रचना के परिसर में संपूर्ण हुआ। पुरस्कार विजेताओं को प्रतिष्ठित एमआरईए 2022 प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगले 25 साल भारत के युवाओं के होंगे और हमारी आर्थिक प्रगति, विस्तार और नवाचार का नेतृत्व युवाओं द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 के बाद अब पूरा ध्यान छात्रों के संदर्भ में न केवल ज्ञान प्राप्त करने पर है, बल्कि योग्यता और कौशल प्राप्त करने पर भी है। बल्कि व्यावसायिक शिक्षा और कौशल को भी अब पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। और इससे हमें वैश्विक क्षेत्र में अपने युवाओं के उत्थान के अपने मिशन में सफल होने में मदद मिलेगी। शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करने वाले मानव रचना के दूरदर्शी संस्थापक डॉ ओपी भल्ला की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल 2017 में मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

Top