Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में नैनो तकनीक विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

Haryana

May 13, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में दयानन्द महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की ‘वनस्पति समिति’ के द्वारा ‘जैव प्रौद्योगिकी को सशक्त बनाने के लिए नैनो तकनीक’ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हिसार के नैनो और जीव प्रौद्योगिकी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ॰ राजेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को आज के इस तकनीकी युग में नैनो तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला तथा जैव प्रौद्योगिकी को मजबूत बनाने में इस तकनीक का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ विक्रमजीत सिंह ने आज के युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया और कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान की भी आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ॰ विवेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए नैनो तकनीक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वनस्पति समिति की इंचार्ज डॉ॰ छवि मंगला ने मंच का संचालन किया और जैव प्रौद्योगिकी विषय पर प्रकाश डाला। वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ॰ विवेक श्रीवास्तव तथा प्राध्यापकगणों ने प्राचार्य तथा डॉ॰ छवि मंगला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वनस्पति समिति की प्रधान पूनम ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ॰ आदित्य कुमार, डॉ॰ हेमन्त शर्मा, देवराज, प्रीती, प्रिया, अंजू तथा जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Top