Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्त्यार सिंह मैमोरियल पीजी महाविद्यालय, बहबलपुर में पर्यावरण संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन

Haryana

June 05, 2023

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मुख्त्यार सिंह मैमोरियल पीजी कॉलेज, बहबलपुर की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार पर्यावरण संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई और प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा लगाने के लिए वचनबद्ध किया गया। कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर अमनदीप कौर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए उपयुक्त उपायों के बारे में बताया।
उन्होंने वर्ष 2023 के विश्व पर्यावरण दिवस के विषय प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं पर भी विचार पेश किए गए। प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का कम प्रयोग करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण औद्योगिकीकरण के कारण कष्टदायक स्थिति में है। विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए इको फ्रेंडली वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण हरा भरा व साफ सुथरा रहे।

Top