आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज की ओर से बुधवार को व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह व्याख्यान हेल्थ एंड वेलनेस कोच नीता अग्रवाल एवं लीना देवानी की ओर से दिया गया। व्याख्यान का विषय ‘सेनेटरी नेपकिन का स्वास्थ्य के ऊपर कुप्रभाव की पहचान’ रहा।
इस कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया गया, साथ ही वैकल्पिक सुझाव के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान किया। उप-प्राचार्य डॉ. सरला शर्मा (वाणिज्य) ने कार्यक्रम की सराहना की और समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज में एक तरह का अभियान चला जा रहा है, जिसमें गर्ल्स को विभिन्न विषयों पर गाइडेंस दी जा रही है।
इसमें विषय विशेषज्ञों को कॉलेज में बुलाया जाता है और वे स्टूडेंट्स से रूबरू होते है। उन्होंने बताया कि इवेंट छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. स्वीटी माथुर की ओर से किया गया। इसमें प्राध्यापिकाएं डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. साक्षी शर्मा, प्रियंका अग्रवाल व सेहल की सक्रिय भूमिका रही।
