Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न पुरस्कारों से संबंधित आवेदन को लेकर एक विशेष पोर्टल की शुरूआत

Haryana

October 04, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से संबंधित आवेदन को लेकर एक विशेष पोर्टल की शुरूआत की है। अब सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए अवार्ड्सडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उपायुक्त प्रीति ने इस बारे में बताया कि सरकार की ओर से नई पहल करते हुए पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की शुरूआत की है। इसके लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अवार्ड्सडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति निर्धारित तिथि तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य देश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाना है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन खुले हुए है। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है। आजादी के अमृत के महोत्सव की श्रृंखला में भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित कर सके।

Top