Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भजन मंडली द्वारा गांव-गांव जाकर नागरिकों को सरकार की योजनाओं व पोषण माह बारे जागरूक किया

Haryana

October 04, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में विभाग की भजन मंडली द्वारा गांव-गांव जाकर नागरिकों को सरकार की योजनाओं व पोषण माह बारे जागरूक किया जा रहा है।
                               डीपीआरओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की भजन मंडली के पार्टी लीडर राजकपूर व पवन ने जिले के अनेक गांवों में ग्रामीणों को पारम्परिक शैली में गीतों, रागनियों व भजनों के माध्यम से जिला में चलाए गए पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी  दी। इसके अलावा भजन मंडली ने सरकार द्वारा चलाई जा रही मछली पालन, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, बागवानी, सूक्ष्म सिंचाई, जल शक्ति अभियान, कन्यादान योजना, युवा नौकरी प्रोत्साहन योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वृद्धावस्था पैंशन योजना, आत्मनिर्भर हरियाणा ऋण योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, सक्षम हरियाणा योजना, जल शक्ति अभियान, पैंशन योजना, सुकन्या समृद्घि योजना आदि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार किया।


                               

Top