Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कलायत उपमंडल नागरिक अस्पताल में किया औचक निरीक्षण

Haryana

September 19, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कलायत उपमंडल नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। दवाईयों का रख-रखाव भी सही प्रकार से होना चाहिए। नियमित रूप से ईलाज की व्यवस्था भी बहुत जरूरी है। स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा और उपचार के कार्यों को ओर बेहत्तर तरीके से करने की जरूरत है। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि डिलिवरी की व्यवस्था सही होनी चाहिए। इस विषय को लेकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। अस्पताल में डिलिवरी होने संदर्भ में अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।डीसी ने औचक निरीक्षण के दौरान आमलोगों से बात की और उनकी शिकायतें भी सुनी। अधिकारियों को कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी प्रतिदिन शिकायतें सुनने का समय भी निर्धारित कर लें तो और बेहत्तर रहेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य जन सेवा है। इस विषय को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। सरकार द्वारा अनेक जनहित की कल्याणकारी योजनाएं और स्कीमें चलाई जा रही है। जिला प्रशासन उनको कार्य रूप में परिणत कर रहा है। अधिकारियों और आमजन को चाहिए कि वे सेवा के कार्य में बेहत्तर सहयोग करें। 

Top