भारत सरकारGOVERNMENT OF INDIA
संस्कृति मंत्रालयMINISTRY OF CULTURE
Bharatpur, Rajasthan
July 28, 2022
स्वतंत्रता सेनानी श्री पन्नालाल गुप्त सन् 1939 ईस्वी में यह भरतपरु राज्य प्रजापरिषद के सदस्य बने। सन् 1942 ईस्वी के भारत छोड़ो आंदोलन आदि मे इनका प्रमखु कार्य प्रजापरि षद की सभाएं आयोजित करवाना, सभा हेतु स्थान का चयन करना तथा विभिन्न प्रजामंडल के नेताओं के मध्य सूचनाओं का आदान प्रदान करना था। सन् 1945 में इनकी प्रथम गिरफ्तारी हुई। तत्पश्चात बेगार विरोधी आंदोलनों में भाग लेने के कारण ये कई बार जेल गए और वहां इन्हें कठोर यातनायें दी गई। इन्होंने जेल में व्याप्त अव्यवस्था के विरुद्ध भी भूख हड़ताल की। तत्कालीन समस्त बड़े नेताओं मास्टर आदित्येंद्र, सांवल प्रसाद जी, युगल कि शोर जी चतुर्वेदी, रेवती प्रसाद जी, बाबू राम बहादुर और रामचंद्र जी माथुर आदि के साथ इनका निकट संपर्क था।