Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

रामप्रसाद पोटाई

Bastar, Chhattisgarh

March 15, 2023 to March 15, 2024

रामप्रसाद पोटाई का जन्म कांकेर रियासत के फरसों गांव में सन् 1920 में हुआ था। उनके पिता घनश्याम सिंह पोटाई काकेंर के संपन्न मालगुजार थे। उन्होंने स्कूली शिक्षा कांकेर और बी.ए.एल.एल.बी. की परीक्षा हिस्लॉप कॉलेज नागपुर से 1944 में प्राप्त की थी।

सन् 1944 में पोटाई जी ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी के संपर्क में आए और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ गए। सन् 1945 में कांकेर में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई। पोटाई जी को कांग्रेस पार्टी एक कांकेर शाखा का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवादी नीति की हमेशा अलोचना की थी।

सन् 1948 में उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। उसी वर्ष 1948 में ही वे कांग्रेस जनपद सभा के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में विलीनीकरण के लिए भी आंदोलन चलाया गया था। कांकेर रियासत की जनता में जनजागृति लाने में रामप्रसाद जी का महत्वपूर्ण योगदान है। उनका देहावसान 6 अक्टूबर, 1962 को हो गया।

Top