Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

रामराव पवार

Raipur, Chhattisgarh

March 15, 2023 to March 15, 2024

रामराव पवार का जन्म महाराष्ट्र के भुसावर में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री लाल साहब एवं माता का नाम श्रीमती गया बाई था। रामराव जी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा अपने पिता से ही प्राप्त हुई थी। वे धमतरी के एक महत्वपूर्ण राष्ट्रभक्त नेता थे, जो 1919 से ही ब्रिटिश शासन के कानूनों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे। वन अधिनियम तोड़ने के लिए। लाल साहब ने 1922 में ही सत्याग्रह किया जिसके कारण उन्हें कारावास की सजा हुई थी।

 अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ होने तथा रायपुर गिरफ्तारी होने के साथ धमतरी में आंदोलन आरंभ हो गया था। प्रभातफेरी एवं जुलूस निकाले गए जिसमें अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी समय धमतरी के युवकों ने सामूहिक रुप से धावा कर एक रात पुलिस के गंगरेल कैम्प की तोड़फोड़ किया। फलस्वरूप पुलिस ने धमतरी की बस्तियों में प्रवेश कर अनेक आंदोलनकारियों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इसी समय रामराव पवार जी भी गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें 6 माह की जेल की सजा हुई थी।

Top