Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

जगतराम गोड़

Raipur, Chhattisgarh

January 31, 2023 to January 31, 2024

जगतराम गोड़ का जन्म 1 मई, 1909 को नगरी के उमरगांव में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री पंचम सिंह गोड़ था। उनका परिवार गांधीवादी था, पिता पंचम सिंह धमतरी जिले के अग्रणी नेता थे। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान रायपुर के मालवीय रोड में कीका भाई के विदेशी सामग्री की दुकान के सामने की पिकेटिंग करते हुए, 6 फरवरी सन् 1932 को वे गिरफ्तार कर लिए गए थे, इस समय उन्हें 6 माह की सजा हुई थी।

व्यक्तिगत सत्याग्रह करते हुए सन् 1941 को शासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए गांव-गांव पैदल यात्रा कर रहे थे, इसलिये उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय उठने तक सजा सुनाई गई थी। अगस्त सन् 1942 को आंदोलन की खबर पाकर पूरा नगरी क्षेत्र आंदोलन करने लगा था। यह आंदोलन जंगल सत्याग्रह की तरह ही किया जा रहा था। क्रांतिकारी पर्चों का प्रसार एवं वन कानून तोड़ने के जुर्म में वे गिरफ्तार कर लिए गए तथा उन्हें 6 माह के कारावास की सजा हुई। इस तरह उन्हें कुल 1 वर्ष के कारावास की सजा हुई थी। उनका देहावसान 17 दिसंबर, 1976 को हो गया।

Top