Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

जोधाराम

Raipur, Chhattisgarh

January 31, 2023 to January 31, 2024

जोधाराम का जन्म धमतरी के उमरगांव में 5 दिसंबर, 1905 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री नाथूराम था। धमतरी का उमरगांव अपने क्षेत्र के राष्ट्रीय आंदोलन का एक गढ़ था। यहां के बहुत से लोगों ने आंदोलन में अपनी सक्रिय उपस्थिति दी थी। उन्हें सन् 1932 में जंगल सत्याग्रह में भाग लेने के कारण पुलिस ने क्रूरतापूर्वक पिटाई करने बाद छोड़ दिया था। सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ होने के साथ ही नगरी - सिहावा क्षेत्र में आंदोलन पुनः प्रारंभ हो गया था। धमतरी तथा रायपुर के नेता ग्रामवासियों को संगठित करने के लिए पहुंच रहे थे। धमतरी क्षेत्र में 10 सितंबर, 1930 से लगभग 6 माह के लिए धारा 144 लगाकर जुलूस एवं सभा को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद भी उन्होनें प्रतिबंध की परवाह न करते हुए, वन अधिनियम को तोड़ते हुए घास काटी एवं युद्व विरोधी नारे लगाये। इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा 6 माह के कारावास की सजा दी गई।

Top