Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

नारायण प्रसाद नत्थानी

Raipur, Chhattisgarh

January 30, 2023 to January 30, 2024

नारायण प्रसाद नत्थानी का जन्म 18 मार्च सन् 1922 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्री हरीकिशन नत्थानी था। वे भाटापारा में होने वाले राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे और आवश्यकता होने पर धन की व्यवस्था भी करते थे। सितंबर 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का सर्वत्र प्रसार हो चुका था। अतः अपने क्षेत्र में खादी का प्रसार करने के लिए गांधी टोपी और तिरंगों का वितरण करते हुए वे गिरफ्तार हो गए। अतः उन्हें 15 दिवस के कारावास की सजा दी गई, इस अवधि में वे रायपुर सेंट्रल जेल में थे। उनका देहावसान 5 सितंबर, 1995 को हो गया।

Top