Unsung Heroes | History Corner | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Unsung Heroes Detail

Paying tribute to India’s freedom fighters

गजाधर प्रसाद मिश्रा

Raipur, Chhattisgarh

January 30, 2023 to January 30, 2024

गजाधर प्रसाद मिश्रा का जन्म भाटापारा में सन् 1921 में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री भुवनलाल एवं माता का नाम श्रीमती सुशीला था। भाटापारा रेलवे लाइन के निकट बसा हुआ होने के कारण यहां प्रांतीय स्तर के नेताओं का आगमन होता रहता था। असहयोग आंदोलन के दौरान यहां सेठ गोविंददास की सभा होने के पश्चात् जनजागृति हुई थी। कई स्थानों में सभाएं हुई थी। गजाधर प्रसाद जी के बस्ती में अक्सर सभाओं एवं जुलूस का आयोजन होता था। इससे उनमें बचपन से ही राष्ट्रप्रेम जागृत हो गया था।

सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के आरंभ होने के साथ वे जोश के साथ क्रांतिकारी पर्चों का प्रसार करने लगे थे। ट्रेन के डिब्बों में पर्चों को चिपकाना, लोगों में ब्रिटिश शासन की युद्ध नीति के विरूद्व भाषण देना एवं नारा लगाने के लिए अपने घर के निकट ही गिरफ्तार कर लिया गया। आयु कम होने के कारण उन्हें 13 दिवस की जेल एवं बेतों की सजा मिली थी। उनका देहावसान 26 अक्टूबर, 2009 को हो गया।

Top