Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कानूनी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Haryana

August 14, 2022 to August 15, 2022

    आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 14 अगस्त को रोहतक के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन राकेश कुमार यादव तथा सीजेएम एवं प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में स्वत्रंता दिवस की पूर्व संध्या पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम ( नजदीक नगरपालिका कलानौर) के प्रांगण में एक कानून जागरूकता व साक्षरता कार्यक्रम व एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का अर्थ प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव और भारतीयों द्वारा भारत की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक सफल पहल है। क्योंकि आजादी एक दिन में नही मिली बल्कि वर्षो लग गये, इन बातों को भी लोग समझ पायें यह भी बहुत जरूरी है। आजादी के अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा का शुभारंभ 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से हुआ था।

Top