Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

डीसी ने तिरंगा लहरा कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Haryana

August 14, 2022 to August 15, 2022

     आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 14 अगस्त को रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अपने हाथों से तिरंगा लहरा कर 2022 मीटर तिरंगे के प्रदर्शन में शामिल बच्चों को गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके साथ ही ससम्मान सुभाष चौक से तिरंगे को फोल्ड करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई। जाट कॉलेज तक चली इस प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा व राजेश जैन जीप में सवार हुए। इस दौरान लगातार राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजते रहे और भारत माता की जय-जय कार हुई। जाट कॉलेज पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर एलपीएस बोसर्ड के एमडी एवं समाजसेवी राजेश जैन, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, बाबा करण पुरी, महेंद्र सुखा शाह, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार सैनी, डीएसपी डॉ. रविंद्र, उप जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, नीलम अग्रवाल, राजीव जैन, अनिल हुड्डा, मनोज सहरावत, अनिल स्वामी, नवीन नैन आदि मौजूद थे।

Top