Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा अभियान: नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवाओं ने गांव बोदीवाली में निकाली तिरंगा यात्रा

Haryana

August 14, 2022

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को बोदीवाली में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुनीता की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें गांव के युवाओं व बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। सुनीता ने युवाओं के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।
तिरंगा जागरूकता यात्रा के दौरान गांव के सैंकड़ों युवाओं व बच्चों ने यात्रा में शामिल होकर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया। इस तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश पर शहीद होने वाले वीर-वीरांगनाओं की जय के नारे लगाते हुए बढ़ चढक़र भाग लिया। 

Top