Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

चेयरमैन सुभाष बराला ने जाखल मंडी में तिरंगा यात्रा निकालकर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

Haryana

August 14, 2022

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जाखल मंडी में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के नेतृत्व में जागरूकता तिरंगा यात्रा निकली गई। इस तिरंगा यात्रा में तिरंगे ही तिरंगे नजर आए। यात्रा के दौरान चेयरमैन सुभाष बराला ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के तहत सैंकड़ों लोगों ने अपने हाथों में राष्ट्र ध्वज लेकर जाखल मंडी के हर गली, मोहल्ले व चौक चौराहों से पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान मंडी वासियों ने हर घर तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
       हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अपने देशवासियों में देश की आजादी व देश पर कुबार्न हुए लाखों भारतीयों की याद दिलवाने तथा देश के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से यह राष्ट्रपर्व धूमधाम से मनाने की अपील की है। इसी के तहत जाखल मंडी में आज इस तिरंगा यात्रा को निकालकर सभी लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में भाग लेने के लिए ग्रामीण भी उत्साहित नजर आ रहे थे।

Top