Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

उपमंडलाधीश डॉ. विरेंद्र सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतिया में एसडीएम कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा

Haryana

August 12, 2022

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस यानी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की आजादी में अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीदों व क्रांतिकारियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता को बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है, जिसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं।  उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि हर जगह भारतीय अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं व देश प्रेम की भावना को मन में बसाते हुए तिरंगे का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान को भी याद करना चाहिए जिन्होंने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देकर भारत माता की बेडिय़ां काटी थीं।

Top