Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

हर घर तिरंगा अभियान तहत नगर परिषद ने चलाया प्रचार वाहन

Haryana

August 05, 2022

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद द्वारा प्रचार वाहन चलाया गया है। यह वाहन शहर के लोगों को अभियान के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसी कड़ी में स्थानीय रानी तालाब से उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ नगरायुक्त सुरेन्द्र कुमार, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रेणूका नांदल,नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ अनुराधा सैनी, नगर परिषद के ईओ सुशील  व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व उपायुक्त ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तिरंगा उपलब्ध करवाने को लेकर नगर परिषद द्वारा स्थापित किए गए बूथ का शुभारंभ कर अवलोन भी किया। उपायुक्त ने हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर परिषद द्वारा बूथ स्थापित करवाने को लेकर अधिकारियों की प्रशंसा की। डीसी ने लोगों से आह्वान किया कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करें।

Top