Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

75th आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा समूह गान कार्यक्रम आयोजित

Haryana

August 05, 2022

श्री बाबा मस्तनाथ विद्यालय के प्रांगण में आज 5 अगस्त 2022 को 75th आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा समूह गान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने अलग-अलग समूह गीतों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी प्रस्तुत देश भक्ति समूह गान में के बोल  हैं  ए तिरंगे तुझे झुकने ना देंगे, सदा ऊंचा ही रखेंगे , हर आंधी और तूफान में, यह आज खाते हैं सौगंध इस जहान में..
विद्यार्थियों ने समूह गान प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने गीतों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया प्रधानाचार्य मिसेज गिल ने बच्चों को 75th स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और हिंदी अध्यापिका ममता सिंह ने बच्चों को देश के प्रति उनके कर्तव्यों के लिए सजग किया एवं आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

cecd870c-e690-461e-9370-b55f89ffb021_3afdd66d-6476-4242-b71d-cf579c8367dd.jpg (533×300)

Top