हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, उमरी (कुरूक्षेत्र) में प्राचार्य अभियंता कंवल सचदेवा की अध्यक्षता मैं संस्थान के पूरे स्टाफ व छात्राओं द्वारा संस्थान के नजदीकी गॉव उमरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा और गॉव के लोगों को अपने - अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए किया प्रेरित
कुरूक्षेत्र। राजकीय बहुतकनीकी सस्ंथान, उमरी में प्राचार्य अभियंता कंवल सचदेवा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत संस्थान में तिरंगा फहराया गया। उसके बाद अध्यापकगण व छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर गॉव उमरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें उन्होंने गॉव के लोगों को अपने - अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया और देश भक्ति की भावना को उजागर किया। जिसमें गॉव के हर नागरिक द्वारा उनका बढ़ - चढ़कर सहयोग किया गया और केंद सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया। सरकार के हर अभियान को सफल बनाने के लिए संस्थान के प्राचार्य व संस्थान के पूरे स्टाफ द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाता है। इसी तरह केंद्र सरकार के इस अभियान हर घर तिरंगा को भी सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए संस्थान में गत दिवस भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्राचार्य अभियंता कंवल सचदेवा द्वारा तिरंगा फहराया गया था और आगे भी आने वाले दिनों में संस्थान में इस अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जैसे छात्र - छात्राओं द्वारा निबन्ध लेखन, चित्रकारी और भाषण प्रतियोगिता व सरकार व सामाजिक संस्थाओ में जाकर तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता अभियान आदि। इस अभियान को लेकर संस्थान के सभी सदस्यागण और छात्राए बहुत उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर बहुतकनीकी संस्थान, उमरी के प्राध्यापक हरविन्द्र सिंह सैनी, दीपक रोहिला, कृष्ण दहिया, डॉ सुरिन्द्र कुमार, अजय मलिक, नरेश सैनी, चन्दन दास, रवि कुमार, मनीष गोयल, रमनदीप सिंह, अंकित कौशिक, जुलकरनैन, रजत कुमार और प्राध्यापिका अर्चना शर्मा, आभा बसंल, कविता राठी, लवलीना, जौगिन्द्र कौर, सुशीला, कविता व स्टाफ के अन्य सदस्यागण उपस्थित रहें और छात्रा वीनू, जैसिका, रीमा, धारणा, इशीता आदि छात्राओं ने इस अभियान में बढ़ - चढ़कर भाग लिया।